माहेश्वरी समाज के लिए खास कजली तीज 22 अगस्त को

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। हिन्दी कैलेंडर के अनुसार भादो तृतीय कजली / सातूड़ी तीज माहेश्वरी समाज के लिए खास त्योहार है| हरियाली तीज से सुहागन महिला एवं कुंवारी लड़कियां हाथों में मेहंदी रचा, झूला सजा, तीज के गीत, डांस के साथ सिंधारा का प्रोग्राम शुरू करती है। गेहूं आटा, बेसन, चावल आटा, मैदा, ड्राई फ्रूट्स से सजा कर घर में ही मिठाई बनाई जाती है। इसे सत्तू या पिंडा कहा जाता है।

तीज के पहले दिन नवविवाहितों के लिए पहली तीज स्पेशल होती है। इस दिन पीहर ससुराल से गिफ्ट्स मिलते हैं। तीज के दिन महिलाएं उपवास करती है। शाम को सोलहा श्रृंगार कर एकत्रित होकर नीमरी माता का पूजा कर सुहागन पति की लंबी आयु, घर परिवार की सलामती की कामना करती है। कुमारी लड़कियां अच्छे घर वर की कामना कर चन्द्रमा को अर्घ देकर सिर्फ फ्रूट्स और मिठाई वाली सत्तू प्रसाद रूप ग्रहण करती है। नीमरी माता मिट्टी की पाल बनाकर नीम की डाली लगाकर बनाई जाती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj