बचपन में जिस मैदान में खेला, सीएमडी बन उसी में फहराया तिरंगा

झारखंड
Spread the love

रांची। बचपन में जिस मैदान में खेला, उसी मैदान में कंपनी का सीएमडी बनाकर तिरंगा फहराया। यह वाक्‍या सीसीएल सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह का है। कंपनी की गांधीनगर कालोनी स्थित मैदान में झंडा फहराने के बाद उन्‍होंने खुद यह बात बताई।

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि कोयला उत्‍पादन से पर्यावरण अधिक प्रदूषित नहीं होता है। इसके बाद भी पर्यावरण संरक्षण के लिए कंपनी द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने कमान क्षेत्र और उसके आस-पास के क्षेत्रों में पौधरोपण किया जा रहा है। अब तक 5,300 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में 95 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। एक नई पहल के रूप में कंपनी ने रजरप्पा क्षेत्र में 2 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में मियावाकि प्लांटेशन किया है, जिससे बहुत फायदा हुआ है।

श्री सिंह ने बताया कि वर्ष 2023-24 में उत्‍कृष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए टैक्‍स अदा करने पहले 4726 करोड़ का लाभ अर्जित किया। श्री सिंह कहा कि एमडीओ मॉड में केबीपी ओसी, चंद्रगुप्‍त, संघमित्रा एवं रोहिणी करट्टा जैसी ग्रीनफील्‍ड प्रोजेक्‍ट की शुरुआत की जाएगी। इसमें केवीपी और चंद्रगुप्‍त इसी वित्‍तीय वर्ष में चालू होंगे।

श्री सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के पठन-पाठन में गुणात्मक सुधार के लिए रांची विश्वविद्यालय के परिसर में 5000 सीटों वाली पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है।  जेएसएसपीएस (सीसीएल एवं राज्‍य सरकार की संयुक्‍त पहल) में नवोदित खिलाड़ि‍यों के खेल को निखारने के उद्देश्य से उन्हें विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj