जवाहर विद्या मंदिर के छात्र स्‍वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

झारखंड
Spread the love

रांची। आज़ादी के अमृत महोत्सव से शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ नागरिकों में जोश और जुनून पैदा कर देता है। इस अभियान के तहत जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के कक्षा ग्यारहवीं-बारहवीं के छात्र स्वयं-सेवकों ने तिरंगा यात्रा निकाली।

देश भक्ति नारों से गूंजित यह यात्रा विद्यालय परिसर से लेकर मेकॉन कॉलोनी के गोलंबर तक गई। इसमें स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला। रैली में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों ने गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। देशभक्ति का संदेश फैलाया।

प्राचार्य समरजीत जाना स्वयं इस यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह अभियान देशभक्ति की भावना को उच्चतम शिखर पर ले जाने वाला है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक को बढ़ावा देना है। अपने राष्ट्र के झंडे के प्रति प्रतिबद्धता तब प्रदर्शित होगी, जब हर व्यक्ति अपने घर पर झंडा फहराएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj