गृह रक्षकों को अब प्रतिदिन मिलेंगे 1088 रुपये, सीएम ने दी मंजूरी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने 49 वें जन्म दिन पर गृह रक्षकों (स्वंयसेवकों) को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने गृह रक्षकों को पुलिस कर्मियों के समकक्ष दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। अब गृह  रक्षकों को ₹1088 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने 49वें जन्म दिवस पर गृह रक्षकों (स्वंयसेवकों) को पुलिस कर्मियों के समकक्ष दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके तहत गृह रक्षकों (स्वंयसेवकों) को पुलिस कर्मियों के समकक्ष दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक के रूप में 1088 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किए जाने का प्रस्ताव है।

वर्तमान में गृह रक्षकों को 500 प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाता है। वर्तमान में गृह रक्षकों की संख्या 3527 है। जरूरत के अनुसार उन्‍हें विधि- व्यवस्था में तैनात किया जाता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj