उड़ान ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटी उपयोगी सामग्री

झारखंड
Spread the love

रांची। सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान ने हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एचआई-67 परिसर स्थित विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों के बीच उपयोगी सामग्री बांटी। इस क्रम में छाता, टिफिन बॉक्स, पठन-पाठन सामग्री व सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया।

जेसीआई रांची प्रेसिडेंट ट्विंकल छावनिका ने कहा कि सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत संस्था द्वारा जरूरतमंदों को सहयोग किया जाता है। इस क्रम में शनिवार को हरमू के आसपास के स्लम एरिया के बच्चों के बीच उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सचिव अदिति मेवाड़ा, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन अभिलाषा सर्राफ, पूर्व प्रेसि‍डेंट अनिता अग्रवाल, सदस्य मीनू अग्रवाल, प्रिया लखोटिया सहित अन्य उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj