
रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विश्व आदिवासी दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘हो’ भाषा में प्रार्थना के साथ हुई, जिसे कक्षा 11वीं की छात्रा खुशबू रानी टोपनो ने मधुर स्वर में प्रस्तुत की।
इसके बाद इस प्रार्थना का हिंदी अनुवाद 11वीं की छात्रा भाव्या रंजन ने किया। 11वीं की विभा रानी सिंह ने ‘आदिवासी समाज’ के महत्व के ऊपर एक शानदार एवं मनमोहक भाषण नागपुरी भाषा में प्रस्तुत की। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय में कार्यरत सहायक महिला कर्मचारियों ने एक आकर्षक एवं मनोहर झारखंडी नृत्य पेश करके सबके दिलों में झारखंड की माटी का सोंधापन पहुंचाने का प्रयास किया।
विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सिमी मेहता ने विद्यार्थियों से कहा कि हर साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर में स्वदेशी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। यह दिन उनकी विशिष्ट संस्कृतियों, भाषाओं, रीति-रिवाजों और सामाजिक योगदानों का सम्मान करने का प्रयास करता है। यह अवसर स्वदेशी आबादी द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाइयों और समस्याओं, जैसे भूमि अधिकार, सांस्कृतिक संरक्षण, पूर्वाग्रह, हाशिए पर होना और सामाजिक और आर्थिक असमानताओं के बारे में जागरूकता फैलाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने आदिवासी समाज के महत्त्वपूर्ण योगदानो को याद करवाते हुए उनके विशेष महत्व की चर्चा भी की।
विद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार ठाकुर ने कहा कि यह दिवस आदिवासियों के अपने निर्णय लेने और उन्हें सार्थक और सांस्कृतिक रूप से उनके लिए उपयुक्त तरीकों से लागू करने के अधिकारों पर प्रकाश डालता है। उनके द्वारा पर्यावण संरक्षण हेतु उठाए गए महत्त्वपूर्ण कदमों को हमें कभी नही भूलना चाहिए।
मंच संचालन ग्यारहवीं की छात्रा श्रृष्टि कुमारी ने किया! राष्ट्र गान के साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के जूनियर विंग इंचार्ज राज किशोर शर्मा, एकेडमिक कॉ-र्डिनेटर रवि शेखर, शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं छात्र–छात्राएं उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj