प्रखंड स्तरीय कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम चलेगा 18 अगस्त तक

झारखंड
Spread the love

रांची। एनएमओ पीएस झारोटेफ की राज्य कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व निर्धारित बिंदुओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि प्रखंड स्तरीय कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम 18 अगस्त तक चलेगा।

प्रखंड स्तरीय कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम की समीक्षा के क्रम में कुछ जिला अध्यक्षों द्वारा जानकारी दी गई कि विभागीय कार्य की अधिकता के कारण पूर्व निर्धारित तिथि तक कार्यक्रम नहीं हो पाया। विभिन्न जिलों और संवर्गों में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्धारित प्रांतीय प्रभारियों के दायित्वों की समीक्षा की गई।

समीक्षा में निर्णय लिया गया कि आवश्यकता पड़ने पर प्रांतीय प्रभारी की जिम्मेदारियों में बदलाव करने पर विचार किया जाएगा। 11 अगस्त को निर्धारित जिला स्तरीय कर्मचारी शक्ति समागम की तिथि को विस्तारित करते हुए अब 25 अगस्त को आयोजित करने पर सहमति बनी।

राज्य के समस्त कर्मचारी अपनें कार्य स्थल पर झारोटेफ के चाटर्ड आफ डिमांड के साथ 14 अगस्त को प्रदर्शन करेंगे।

राजधानी रांची में 1 सितंबर को कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड कार्यकारिणी अपने प्रखंड से रांची जाने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर 18 अगस्त तक जिला कार्यकारिणी को उपलब्ध करा देंगे। इसे जिला कार्यकारिणी 20 अगस्त तक प्रांतीय कमेटी को उपलब्ध कराएगी।

बैठक में प्रांतीय महासचिव उज्जवल कुमार तिवारी समेत प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य वर्चुअल बैठक में शामिल थे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार राय ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj