संघ से मुख्यमंत्री ने कहा, शिक्षकों को एमएसीपी देने का है इरादा

झारखंड
Spread the love

  • संघीय प्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ जल्द मीटिंग कराने का आश्‍वासन

रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 29 जुलाई को विधानसभा में मुख्यमंत्री कक्ष में वार्ता हुई। वार्ता में मुख्यमंत्री को झारखंड में शिक्षकों को एमएसीपी नहीं मिलने की बात बताई गई। नवंबर, 2022 में हुई संघ की उनसे हुई वार्ता का स्मरण कराते हुए अब तक अधिकारी स्तर से कार्य के लंबित रहने की बात बताई गई। शिक्षकों को एमएसीपी नहीं मिलने के दंश से अवगत कराया गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने राज्य को ओपीएस दिया। स्वास्थ बीमा दिया। इसको भी देने का हमारा इरादा है। हम चाहते हैं कि ये काम भी हो जाए। संघ की बातों को सुनने के बाद उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही अधिकारियों के साथ आपलोगों की एक बैठक कराकर इस काम को गति प्रदान कराऊंगा। थोड़ा समय चाहिए। सीएम को पांच अगस्त से संघ के आहूत आमरण अनशन कार्यक्रम के बारे में भी बताया गया।

इसके साथ ही छठे वेतनमान की विसंगति और अंतरजिला स्थानांतरण की मांग को भी मुख्‍यमंत्री के संज्ञान में लाया गया। वार्ता में संघ की मांगों को सीएम के समक्ष सहयोग प्रदान करने के लिए खिजरी विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा विधायक नमन विकसल कोंगरी भी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राममूर्ति ठाकुर, संगठन महामंत्री असादुल्लाह, उपाध्यक्ष दीपक कुमार दत्ता, दक्षिणी छोटनगपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, रांची जिला अध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा, खूंटी जिला अध्यक्ष संजय कंडुलना, लोहरदगा जिला अध्यक्ष मणि उरांव, गुमला जिला  अध्यक्ष रामचंद्र खेरवार, सरायकेला खरसावां अध्यक्ष माणिक कुमार सिंह, अमर बाउरी एवं एमएसीपी मोर्चा के संयोजक अमरनाथ झा शामिल रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8