बीआईटी में यूएवी डिजाइन पर चार दिनी कार्यशाला शुरू

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (मेसरा) के आर एंड डी बिल्डिंग के सेमिनार हाल-1 में यूएवी डिजाइन पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ 22 जुलाई, 2024 को हुआ। यह कार्यशाला 4 दिनों तक चलेगी।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रिसर्च, इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप के डीन प्रोफेसर सी. जगनाथन और विशिष्ट अतिथि स्नातकोत्तर अध्ययन के डीन प्रोफेसर संदीप सिंह सोलंकी थे। कार्यशाला के संयोजक इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार और कार्यशाला समन्वयक डॉ. प्रियांक सक्सेना हैं।

कार्यशाला के समन्वयक डॉ. प्रियांक सक्सेना ने सभी को संबोधित किया। इसके बाद कार्यशाला के संयोजक डॉ. संजय कुमार ने संबोधि‍त किया। उन्होंने विभाग में यूएवी प्रयोगशाला स्थापित करने के प्रस्ताव और इसके परिणामों के बारे में बात की।

विशिष्ट अतिथि डॉ संदीप सिंह सोलंकी ने इस बारे में बात की कि सेना में ड्रोन की भूमिका कैसे बढ़ रही है। भविष्य के लिए ऐसी प्रौद्योगिकियों को लैस करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर सी. जेगनाथन ने कार्यक्रम के संस्थान परिसर मे आयोजित किए जाने पर अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए अपने संबोधन से सभी को प्रेरित किया।

कार्यशाला मे विभिन्न संस्थानों एवं शिक्षा जगत और उद्योगों से कुल 30 प्रतिभागी उपस्थित थे। आयोजन सचिव एल्युमनाई और अंतरराष्ट्रीय संबंध के एसोसिएट डीन विशाल एच शाह ने धन्यवाद दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT