
रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में इंग्लिश राइम्स और स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन 22 जुलाई को किया गया। यह प्रतियोगिता कक्षा एक और दो एवं कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों के बीच हुई।
प्रतियोगिता में विभिन्न दल के बच्चों ने हिस्सा लिया। कक्षा एक और दो के बच्चों में अलीना सिद्दीकी को प्रथम, ऋतिक राज को द्वितीय व असर रहमान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अलीना सिद्धिकी कक्षा दो (आनंद हाउस), ऋतिक राज कक्षा एक (शांति हाउस) एवं असर रहमान कक्षा 2 (ज्ञान हाउस) के हैं।
अंग्रेजी स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों के लिए थी। इसमें सभी दलों के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया। आनंद हाउस से आयर शाहिद, ज्ञान हाउस से आयात रजा, मैत्री हाउस से अर्श प्रसाद और शांति हाउस के शाहिका फिरदौस को प्रथम स्थान मिला। सभी दलों के बच्चों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को प्रथम स्थान दिए गए।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में जूनियर संकाय की प्रभारी श्रीमती प्रेरणा मुजाल थी। शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों के मन में उत्साह जागृत होती है। प्रतियोगिता का छोटी-छोटी कक्षा में होना जरूरी है। इससे बच्चे बेहतर करने के लिए उत्साहित होते हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT