
रांची। सेंट जेवियर्स कॉलेज की एनएसएस इकाई ने आईक्यूएसी और आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से कल कॉलेज के फादर सी.डी.ब्रोवर ऑडिटोरियम में परीक्षा संबंधी तनाव-उन्मूलन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया| इसका उद्घाटन फादर रवि हेमंत कुजूर एस.जे और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिरबन गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य फादर नाबोर लकड़ा एस.जे ने परीक्षा संबंधी तनाव के समाधान की आवश्यकता का उल्लेख किया। कार्यक्रम में एनएसएस छात्र प्रतिनिधि सिदरा, रिमशाह, सिमियन, उर्वी और एनएसएस के सभी स्वयंसेवक मौजूद थे।
आर्ट ऑफ लिविंग (एओएल) के वरिष्ठ प्रशिक्षक उज्ज्वल भास्कर और मानस पल्स ने अपनी प्रस्तुतीकरण में छात्रों से अपने अनुभवों को साझा किए। उनका मार्गदर्शन किया। बताया कि आज के छात्र-जीवन के इस तनावपूर्ण दौर में किस प्रकार वे परिवार, मित्रों एवं समाज की बढ़ती अपेक्षाओं का मुस्कुराते हुए सुगम-पूर्वक निर्वाह कर सकते हैं| किस प्रकार वे सुदर्शन क्रिया, ध्यान एवं आर्ट ऑफ़ लिविंग की प्रज्ञता के द्वारा अपने मन को शांत रखते हुए एकाग्रचित्त होकर परीक्षाओं का प्रसन्नता पूर्वक सामना कर सकते हैं|
छात्रों ने आज के युवाओं के मुद्दों से सम्बंधित कई प्रासंगिक प्रश्न किये। एएलओए के राज्य शिक्षक समन्वयक राकेश भ्रमर ने संभावित समाधानों को स्पष्ट किया। सत्र में कई मनोरंजनक खेल भी खेले गए। अंत में ध्यान कराया गया। कार्यक्रम का अगला सत्र अगस्त, 2024 के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। एओएल के गौरव, गगन, कौशिक, अमन, शिव जैसे स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में भरपूर योगदान दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT