दरिंदे पति ने पत्नी और दो बच्चियों को कुल्हाड़ी से काटा, पत्नी की मौत

अपराध बिहार
Spread the love

सिवान: बिहार के सिवान जिले में एक शख्‍स ने अपनी पत्‍नी और दो बेटियों को कुल्‍हाड़ी से काट डाला। इस हृदय विदारक हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि दोनों बच्चियों का सदर अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

दिमाग को सन्‍न कर देने वाली यह घटना सिवान शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में हुई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी हैरान है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि शख्‍स ने ऐसा क्‍यों किया। सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में एक हैवानियत वाली घटना मंगलवार को सामने आई।

गांव में एक निर्दयी पति ने अपनी पत्नी सहित दो बच्चियों को कुल्हाड़ी से तब काट डाला, जब सभी सोए हुए थे। बाद में सभी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्‍पताल में लाते ही चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।