
विक्की कुमार
गुमला। जिले के चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के डुमरी प्रखंड स्थित करनी पंचायत भवन में ‘संपूर्णता अभियान’ की शुरुआत 4 जुलाई को हुई। यह अभियान केंद्र सरकार ने देश के अत्यंत पिछड़े जिलों और प्रखंडों में सेवा वितरण एवं शासन स्तर में सुधार के उद्देश्य से प्रारंभ की है। ऐसे चिन्हित इलाकों में विकास संबंधी निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नीति आयोग द्वारा 6 संकेतकों का निर्धारण करते हुए विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि जिले के डुमरी प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड के रूप में चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि करनी पंचायत भवन में ‘संपूर्णता अभियान’ की शुरुआत करने के पीछे यही मकसद है कि सरकार की जो योजना है वो सिर्फ कागजों में लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो, बल्कि प्रभावी ढंग से हमारे नागरिकों को इसका फायदा मिल सके।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT