ट्रेन से शराब ले जाने से पहले झारखंड में पकड़ा गया बिहार निवासी

झारखंड
Spread the love

रांची। ट्रेन से शराब ले जाने से पहले झारखंड के हटिया में बिहार का निवासी पकड़ा गया। ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत आरपीएफ हटिया ने उसे पकड़ा। आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद शुल्क विभाग को सौंप दिया गया।

आरपीएफ पोस्ट हटिया और फ्लाइंग टीम रांची मंडल के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर लगातार जांच के बाद हटिया रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच में 28 जून को लगे थे। लगभग 7:40 बजे जांच के दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध तरीके से एक लाल रंग के ट्रॉली बैग के साथ बैठा है, जिसमें कुछ भारी चीज थी।

संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया। जांच करने पर उसकी ट्रॉली बैग में विभिन्न ब्रांडों की 15 नग शराब की बोतलें मिलीं। पूछने पर उसने अपना नाम मनीष कुमार (उम्र 25 वर्ष, पुत्र राजनंदन प्रसाद, निवासी- हिलसा, थाना- हिलसा, जिला- नालंदा, बिहार) बताया। मांगने पर वह रेलवे में उपरोक्त प्रतिबंधित वस्तुओं को ले जाने के लिए कोई कानूनी अधिकार दिखाने में विफल रहा।

पूछने पर उसने खुलासा किया कि उसने उपरोक्त प्रतिबंधित वस्तुओं को रांची से खरीदा था। अधिक पैसे कमाने के लिए उसे बेचने ट्रेन संख्या-18623 से पटना (बिहार) जा रहा था। इसके बाद फ्लाइंग टीम रांची के सहायक उपनिरक्षक रवि शेखर ने उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में बरामद शराब की बोतले (मूल्य 12,900 रुपये) जब्त किया।

उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद शुल्क विभाग, रांची को सौंप दिया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT