रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने शाखा अध्यक्ष श्रीमती विनीता सिंघानिया की अध्यक्षता में हर एकादशी गौ सेवा करने की योजना बनाई है। आज निर्जला ग्यारस के शुभ अवसर पर यह सेवा की गई। शाखा की मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल और सदस्य मंजु अग्रवाल ने यह कराई।
गौ सेवा प्रभारी आशा संथोलिया एवं संयोजिका डॉली बंसल ने गौ सेवा की सारी तैयारी की। बढ़ती गर्मी को देखते हुए गौ माता को खीरा, लौकी और क़रीब 25 किलो हरी सब्जियां खिलायी गई। इसके अलावा निर्जला ग्यारस के शुभ अवसर पर तुलादान भी कराया गया/ ममता बिवानिया एवं माया बोड़ा ने तुलादान कराया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, आशा संथोलिया, सरिता बथवाल, कोमल पोद्दार, डॉली बंसल, रितु पोद्दार, मंजु अग्रवाल, सोनल, नेहा अग्रवाल, दीपिका मोतिका, स्मिता अग्रवाल मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8