कृषि अनुसंधान परिसर में बागवानी पौधशाला का लोकार्पण, किसानों को होगा लाभ

कृषि देश बिहार
Spread the love

पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर (पटना) में बागवानी पौधशाला का लोकार्पण 11 जून 2024 को किया गया। आईसीएआर के पूर्व उप महानिदेशक (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन प्रभाग) डॉ. अनिल कुमार सिंह और ग्‍वालियर स्थित राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ने लोकार्पण किया। इस दौरान पूर्व निदेशक (भा.कृ.अनु.प.– भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, भोपाल) डॉ. सी.एल. आचार्य और निदेशक (भा.कृ.अनु.प.– महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान, मोतिहारी) डॉ. के.जी. मंडल भी उपस्थित थे।

अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने बताया कि स्थानीय किसानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले पौधों की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती रही है। संस्थान द्वारा की गई इस पहल से किसानों एवं अन्य हितधारकों को बहुत लाभ होगा। उन्होंने संस्थान की शोध, प्रसार एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संस्थान कृषि अनुसंधान क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने डॉ दास ने संस्थान में संचालित नवनिर्मित आईएआरआई पटना हब के बारे में अतिथियों को अवगत कराया एवं वहां उपस्थित छात्रों से परिचय कराया।

अतिथियों ने प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रगतिशील परियोजनाओं (प्राकृतिक खेती, समेकित कृषि प्रणाली मॉडल, पोषण वाटिका, सौर ऊर्जा इकाई, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, पशुधन एवं मत्स्य इकाई आदि) का अवलोकन किया। संस्थान की गतिविधियों और नवाचार की प्रशंसा की।

वैज्ञानिकों के साथ संवाद के दौरान डॉ. ए.के. सिंह ने समेकित कृषि प्रणाली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कृषि के आधुनिक तकनीकों सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, कृषि क्षेत्र में ड्रोन एवं नैनो उर्वरक के उपयोग इत्यादि को अपनाकर जल एवं पोषक तत्वों की उपयोग दक्षता बढ़ाकर कृषि उत्पादकता में वृद्धि की बात कही| डॉ. आचार्य ने बताया कि स्वस्थ मृदा ही टिकाऊ कृषि प्रणाली का आधार है। अतः मृदा जांच के उपरांत ही आवश्यकतानुसार उर्वरकों और अन्य कृषि आदानों का प्रयोग करना चाहिए, ताकि मृदा का स्वास्थ्य बना रहे। बदलती जलवायु के परिप्रेक्ष्य में कृषि से सतत् उत्पादन की प्राप्ति हो सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. उज्ज्वल कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. तन्मय कुमार कोले, डॉ. कुमारी शुभा, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार, उमेश कुमार मिश्र  एवं अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8