अर्पिता महिला मंडल ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। जवाहर नगर सीसीएल में अर्पिता महिला मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया। इस अवसर पर सीसीएल की अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा एवं सीसीएल सीएमडी की धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति सिंह ने संस्‍था के अन्य सदस्यों के साथ जवाहर नगर इको-पार्क में सूती कपड़े के थैले, भोजन सामग्री एवं बड़ी संख्या में फलदार वृक्ष के पोधों का वितरण किया।

पर्यावरण को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमति प्रीति सिंह ने अन्य सदस्यों के साथ पौधरोपण भी किया। सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर श्रीमति इन्दु मिश्रा, श्रीमति शशि दुहन, श्रीमति किरण झा एवं काफी संख्या में अधिकारी एवं महिलाएं भी उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8