
रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने वासुदेव प्रसाद अमित कुमार और स्वर्गीय अंता देवी के सौजन्य से सदर अस्पताल में स्थाई प्याऊ लगाया। इससे अस्पताल में मरीज के साथ आए हुए उनके परिजनों को ठंडे पानी की सुविधा मिल सकेगी।
इस स्थाई प्याऊ का उद्घाटन सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने नारियल फोड़कर और पूजा- अर्चना कर किया। लड्डू का भोग लगाया। डॉ प्रभात कुमार ने कहा सदर अस्पताल में स्थाई प्याऊ लगने से मरीजों एवं सभी लोगों को शुद्ध पीने का ठंडा पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल है तो जीवन है। जल है, तो कल है।
इस अवसर पर सदर अस्पताल के डॉ विमलेश सिंह (ड्यूटी सुपरीटेंडेंट) मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर शाखा द्वारा सदर अस्पताल में बच्चों के बीच मिठाई एवं बिस्किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष गीता डालमिया, प्रादेशिक उपाध्यक्ष अलका सरावगी, रांची शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ, शाखा सचिव उर्मिला पाड़िया, प्रीती बंका, प्रीति पोद्दार, छाया अग्रवाल, संगीता गोयल, मंजू केडिया, कुसुम पटवारी, सीमा पोद्दार, स्वर्णालता जैन, रेखा जैन, सुनीता सरावगी, करुणा अग्रवाल, उषा सोंथालिया, मंजू तुलस्यान का सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8