
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की शिकायत पर पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस बिभव कुमार को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में जाने से पहले उसे बड़ा खेल कर दिया। इसका खुलासा पुलिस ने कोर्ट में किया।
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल के आवास का सीसीटीवी फुटेज खाली है। इस जानकारी के बाद स्वाति मालीवाल ने बड़े पैमाने पर साजिश का आरोप लगाया।
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया कि आरोपी बिभव कुमार ने अपना फोन फॉर्मेट कर दिया है। वीडियो हटा दिया गया है। वह पासवर्ड भी साझा नहीं कर रहा है।
उसे इसलिए गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि वह गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने कहा कि विभव कुमार हिरासत में लिए जाने के दिन भी घटनास्थल पर मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8