शिक्षकों के नए एचआरए पर जल्‍द होगा निर्णय

झारखंड
Spread the love

  • जिला शिक्षा अधीक्षक से मिले अजाप्‍टा के पदधारी

रांची। शिक्षकों के संगठन अजाप्‍टा के पदधारियों ने रांची जिला शिक्षा अधीक्षक से  नये एचआरए के संबंध में 29 अप्रैल को वार्ता की। पदधारियों के मुताबिक डीएसई ने आश्‍वस्‍त किया कि यह कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। सभी चिठ्ठी का अवलोकन उन्‍होंने कर लिया है। उन्होंने कहा है कि बहुत जल्द इसपर निर्णय लिया जायेगा।

वार्ता में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष अनूप केसरी, पूर्व राज्य अध्यक्ष विजेंद्र चौबे, मुख्‍य प्रदेश प्रवक्ता नसीम अहमद, प्रमंडलीय प्रवक्ता राकेश कुमार, रांची जिला के अध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा, प्रदेश के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय कुमार ज्ञानी, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष सतीश बड़ाईक, सुधीर लकड़ा, बद्री विशाल सहित संगठन के सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8