पुलिस ने 3 करोड़ से अधिक मूल्य का 2162 किलो डोडा किया बरामद

अपराध झारखंड
Spread the love

चक्रधरपुर। डोडा तस्करों पर पुलिस ने बड़ी करवाई की। बंदगांव थाना क्षेत्र के बोरजो गांव से 3 करोड़ से अधिक मूल्य के 2162 किलो ग्राम डोडा बरामद किया। विगत दिनों 20 अप्रैल की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि बंदगांव थाना अंतर्गत अवैध डोडा तस्करी करने के उद्देश्य इक्कठा किया गया है। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अधोहस्ताक्षरी के द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित कि‍या गया। टीम ने 20 अप्रैल, 2024 की रात में सशस्त्र बलों के सहयोग से छापामारी कर बंदगांव थाना अंतर्गत बरजो गांव से 92 बोरा अवैध डोडा बरामद किया गया।

बरामद डोडारा का वजन 2162 किलो ग्राम है। इसका बाजार मूल्य लगभग 3 करोड़ 24 लाख 30 हजार रुपये है। इस सदर्भ में बंदगांव थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8