जेसीबी से मनरेगा कुआं खुदाई का मामला, बीडीओ ने कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण

झारखंड
Spread the love

सुंदरम कुमार

गुमला। गुमला के जारी प्रखंड की मेराल पंचायत के सकतार गांव में मनरेगा का कुआं जेसीबी मशीन से खोदे जाने का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद बीडीओ ने स्‍थल निरीक्षण किया। इस मामले में संबंधित मनरेगा कर्मियों से स्‍पष्‍टीकरण मांगा गया है। आपके अपने न्‍यूज वेबपोर्टल दैनिक भारत 24 ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

बताते चलें कि सकतार गांव में मनरेगा का कुआं जेसीबी मशीन से खोदा जा रहा था। मनरेगा एक्ट में कुआं की खुदाई स्थानीय मजदूरों से कराना है। जेसीबी से कुआं खोदने का ग्रामीणों ने विरोध भी किया था। इसके बाद लाभुक द्वारा मुखिया का धौस दिखाकर जबरन मशीन से कुआं खोदा गया।

वर्ष 2023-24 में सकतार गांव में मनरेगा कुआं की योजना गांव के राफेल मिंज को मिली। लाभुक राफेल मिंज पंचायत के मुखिया चाजरेंन मिंज का रिश्तेदार है। मनरेगा एक्ट के तहत मुखिया के रिश्तेदार कार्य नहीं करा सकते है। मामला प्रकाश में आने पर कई लोग इसे मैनेज करने में लग गए। जेसीबी मशीन किस व्यक्ति की है, इसकी जानकारी नही मिल पाई।

सूचना बीपीओ सहित अन्य कर्मियों को भी दी गई। हालांकि उसे यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि इस योजना को मनरेगा से प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिली है। इस योजना का जियो टैग भी नहीं किया गया है। बताते चलें कि मनरेगा योजना के तहत संचालित योजनाओं को कार्य प्रारंभ करने से पहले सूचना पट्ट लगाना अनिवार्य है। परंतु कार्य प्रारंभ करने से पहले किसी भी योजना पर सूचना पट्ट नहीं लगाया जाता है।

उधर, मनरेगा कूप योजना में जेसीबी मशीन से खुदाई करने के संबंध में जारी प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि संदीप सोरेन ने संबंधित मनरेगा कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि मनरेगा योजना अंतर्गत मेराल पंचायत के सकतार गांव स्थित राफेल मिंज के कूप निर्माण में जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई करने का मामला प्रकाश में आया था। योजना स्थल का निरीक्षण करते हुए जांच करने पर पता चला कि‍ योजना में जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8