CCL : इन कर्मियों को नहीं मिलेगी संडे ड्यूटी, आदेश जारी

झारखंड
Spread the love

रांची। कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीसीएल (CCL) में संडे ड्यूटी के लिए नियम बनाए गए हैं। इस नियम का पालन नहीं करने पर कर्मियों को संडे ड्यूटी नहीं दी जा रही है। ऐसे ही एक आदेश प्रबंधक (कार्मिक) अशोक परियोजना (पिपरवार इकाई) नेने 14 अप्रैल, 2024 को जारी किया है।

आदेश में अशोक खुली खदान परियोजना (पिपरवार इकाई) में कार्यरत समस्त कर्मियों को सूचित किया गया है। कहा गया है कि कि कंपनी के प्रावधानों के तहत जिन कर्मियों की किसी एक सप्ताह में भौतिक उपस्थिति‍ 4 दिनों से कम पायी जाती है, वे आने वाले रविवार कार्यदिवस के दिन कार्य योगदान के पात्र नहीं होंगे।

संडे ड्यूटी का यह नियम कंपनी के लगभग सभी क्षेत्रों में लागू है। कुछ क्षेत्रों में इसका विरोध भी हुआ था। इसके बाद उपस्थिति की संख्‍या घटा दी गई थी। नए नियम से कर्मियों में रोष है। हालांकि प्रबंधन का दावा है कि इसमें यूनियन की सहमति है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8