पुल निर्माण में लगी जेसीबी के चालक को नक्‍सलियों ने पीटा, इलाके में दहशत

अपराध झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। नक्सलियों ने एक फिर बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करने की कोशिश की है। थाना की बड़की सीधावारा पंचायत में पुल निर्माण में लगी जेसीबी के चालक की पिटाई सब जोनल कमांडर वीरसेन के दस्ते के हथियारबंद सदस्‍यों ने कर दी। घटना 11 अप्रैल की रात की है। इससे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक नक्सली निर्माण कार्य करा रहे सुपरवाइजर अनिल यादव को ढूंढ रहे थे। जेसीबी चालक से जब नंबर मांगा गया, तब उसने नंबर नहीं होने की बात कही। इसके बाद नक्‍सलियों ने हथियार के कुंडे से उसकी पिटाई की। घटना के बाद इलाके में दहशत है। पुलिस ने मारपीट की घटना की पुष्टि की है। मामले की जांच में जुट गई है। मामला लेवी वसूली से संबंधित हो सकता है।

निर्माण कार्यस्थल में मौजूद लोगों की माने तो सभी नक्सली वर्दी में और हथियार से लैस थे। घटना स्‍थल पर उनकी संख्या 5 से 6 थी। दूर में भी नक्सलियों की होने की बात कही गई।

बताते चलें कि चतरोचटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की सीधावारा पंचायत के खखंडो गांव के समीप मोतियानाला पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। गुरुवार की रात लगभग 9 बजे नक्सलियों का जत्था हथियारों से लैस होकर निर्माण स्‍थल पर पहुंचा। काम करा रहे मुंशी को ढूंढने लगा। उस समय मुंशी वहां मौजूद नहीं था।

कार्यस्थल पर जेसीबी का चालक था। नक्सलियों ने चालक को मुंशी से बात कराने को कहा। चालक के मुंशी का नंबर नहीं होने की बात कहने पर उसके साथ मारपीट की। नक्सली धमकी देकर चले गए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8