
विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार करने के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग गांव से गिरफ्तार कर दो लोगों को जेल भेज दिया। दोनों को न्यायालय में उपस्थित करने के लिए भेजा गया है।
थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने बताया कि थाना कांड संख्या 34/24 के प्राथमिकी अभियुक्त सेमौरा गांव निवासी प्रदीप कुमार वर्मा (48 वर्ष) को देसी महुआ शराब के खिलाफ भेजा गया है। प्रदीप वर्मा के यहां से 25 लीटर अवैध देसी महुआ शराब भी बरामद किया गया है।
थाना कांड संख्या 35/24 के प्राथमिकी अभियुक्त सुंडीपुर गांव निवासी कामेश्वर राम (63 वर्ष) को गांजा रखने एवं बिक्री करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कामेश्वर राम के पास से 1910 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। वहीं दोनों लोगों को गिरफ्तार कर उचित मार्गरक्षण में न्यायालय में उपस्थित करने के लिए भेजा गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8