गुमला। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और मातृशक्ति ने चैनपुर के मालम नवाटोली में शनिवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पर्व को भेदभाव मिटाकर एकजुटता से मनाने की अपील की।
इस अवसर पर चैनपुर विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि हम सब आपस के भेदभाव को मिटाकर समाज में एकजुट होकर रहे। होली का यह पर्व सामाजिक समरसता का प्रतीक है। शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित करके होली पर्व को मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा की संगठन हर क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। किसी को भी परेशानी दिक्कत नहीं होनी दी जाएगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिवम केशरी, सत्यम केशरी, शशि भूषण सिंह, ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। हमें रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।
मौके पर निखिल सिंह, सुरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, छोटू रौतिया, गंगा गोप, सहेदार नायक, रामबृत नायक, छोटू नायक, सपना कुमारी, नंदनी कुमारी, बिनीता कुमारी, सोनिया कुमारी आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8