
रांची। जेसीआई रांची नियो ने स्कूल में क्रिकेट पिच की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसका उद्घाटन एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे जेसीआई इंडिया के उपाध्यक्ष ईशान अग्रवाल ने किया। उनके साथ जेसीआई इंडिया के क्षेत्रीय अध्यक्ष वसुंधरा सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेश नागोरी, क्षेत्रीय निर्देशक विशाल दोना भी हैं।
जेसीआई रांची नियो के अध्यक्ष गोपेश गोयंका ने बताया कि जीएमएस स्कूल, बरियातू में बच्चों के लिए प्रैक्टिस क्रिकेट पिच की सुविधा मुहैया कराई गई है। इसका उद्घाटन ईशान अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर बच्चों के बीच भेंट का वितरण किया गया। बच्चों को उनसे जुड़े उनके निजी जीवन में आने वाले वस्तु भेंट की गई।
इसी दौरान ईशान अग्रवाल ने कहा कि यह संस्था की तरफ से बहुत अच्छा कदम उठाया गया। कार्यक्रम स्कूल के बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक झाझरिया थे।
अतिथियों ने बच्चों को क्रिकेट प्रेक्टिस करने और भविष्य में क्रिकेट में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संस्था की ओर से राहुल घोष, अनुज अग्रवाल, कुशल सराफ, गौरव कनोडिया, करण चितलांगिया, सर्वेश जैन आदि सदस्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8