राज्य की सभी 14 सीटों पर एनडीए की होगी ऐतिहासिक जीतः वाजपेयी
रांची। झारखंड में बीजेपी की सहयोगी पार्टी आजसू एक सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि बीजेपी झारखंड में 13 सीट और आजसू एक सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेगी।
एनडीए झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। बूथ कार्यकर्ता पार्टी को जीत दिलायेंगे। उन्होंने ये बातें कोल्हान दौरे के दौरान आदित्यपुर में कहीं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ठगबंधन है। ईडी और सीबीआई से बचने के लिए यह गठजोड़ किया गया है। महागठबंधन की कोख में ही मौत हो चुकी है। यह चुनाव से पहले ही कई टुकड़ों में बंट गया है।