Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 2 मार्च, 2024

मेष

जीवनसाथी के प्रति पूर्ण समर्पित होने का उचित अवसर मिलेगा। वाणी में विनम्रता लाएं। बेवजह कलह से बचें। संध्या का समय थकान वाला रहेगा। कोई नापसंद कार्य भी करना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी अनुभव कर सकते हैं। समय बढ़ि‍या रहेगा। परिवार के साथ वक्‍त बिताएं। मनोरंजन का लाभ उठाएं।

वृष

अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करने पड़ेंगे। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। स्वभाव से ढीलापन रहेगा। नयी योजनाओं को हाथ में लेने का मौका मिलेगा। संध्या के बाद आर्थिक विषयों में सफलता मिलेगी। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। भाग्य साथ देगा व मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन

बेरोजगारों को रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। सार्वजनिक क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन से दूर रहें। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़न से थकान बन सकती है। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।

कर्क

कार्यो की भरमार रहेगी। परिश्रम का उचित फल कम मिलेगा। संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। संध्या का समय शारीरिक रूप से सावधानी बरतने का है। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय कम दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।

सिंह

दिन अस्तव्यस्त रहने के बावजूद भी मनोकामना पूर्ण होने के संयोग हैं। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी। इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। दोपहर बाद धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे।

कन्या

दिन के पहले भाग में परिश्रम के अनुसार फल कम मिलेगा। दिमाग में नए-नए विचार रहेगें। नई वस्तुओं की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश नहीं करें। दोपहर बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद बढेगी। थोक के व्यवसायी निवेश कर सकते है आगे लाभ होगा। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का खर्च होगा।

तुला

दिन का पहला भाग चिंतन में रह सकता है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा। महत्‍वपूर्ण कार्य को लेकर किसी से कर्ज लेना हो सकता है। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में रूचि बनेगी। अल्प धन लाभ होगा। मध्याह्न बाद स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक

दिन आंशिक शुभ रहेगा। सेहत में थोड़ी थकान रह सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए कुछ अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ देगा। घरेलू सुख सामान्य से उत्तम रहेगा।

धनु

भाग्य साथ रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर लाचारी नहीं करें। किसी के आगे समर्पण ना करें। थोड़ी परिस्थितियां अनुसार राहत मिलेगी। बाहरी व्यक्ति से मन के भेद प्रकट ना करें। सेहत मिलीजुली रहेगी।

मकर

आर्थिक दृष्टिकोण से दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्रोत बढ़ेंगे। सामाजिक गतिविधियों में समय कम दे पाएंगे। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा। पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ

दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। कई दिनों से लटके किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की उम्‍मीद रहेगी। लाभ के कई अवसर मिलेंगे। संध्या बाद आवश्यकता अनुसार धन की पूर्ति हो जाएगी। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े लोगों को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है।

मीन

दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी। व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। घर में किसी विवाद को बढावा देने से बचें। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। अतिआवश्यक कार्य दोपहर बाद करना हितकर रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।