Ranchi : ये इलाके No Flying Zone घोषित, इसपर प्रतिबंध, जानें वजह

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कुछ इलाके को No Flying Zone घोषित कर दिया गया है। यहां धारा 144 भी लगाई गई है। इस दौरान कई कार्यों पर प्रतिबंधन लगा दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी, 2024 को राष्ट्रपति रांची आने वाली है। वह केंद्रीय विश्‍वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश के आलोक में सुरक्षा की दृष्टिकोण से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मनातु के आस-पास के क्षेत्रों को No Flying Zone घोषित कर दिया गया है।

इस इलाके में ड्रोन, पैराग्‍लाइडिंग, हॉट एयर बैलून एवं अन्य संबंधित गतिविधियों पर रोक लगा दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, राँची ने धारा-144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा लगा दिया है। यह निषेधाज्ञा 28 फरवरी, 2024 के प्रातः 5 बजे से रात 10 बजे तक के लिए लागू रहेगा।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से धुर्वा गोलचक्कर से सिठियो से बालालौंग से गुटुवा से आईटीबीपी चौक से केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मनातु के 500 मीटर की परिधि को ड्रोन, पैराग्‍लाइडिंग, हॉट एयर बैलून के संदर्भ में ‘No Fly Zone’ घोषित किया गया है। उक्त क्षेत्र में और उसके ऊपर ये पूर्णतः वर्जित रहेंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8