जयंती पर याद किए गए बागुन सुम्बरुई, कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित

झारखंड
Spread the love

आशीष कुमार वर्मा

चाईबासा। कांग्रेस भवन में दिवंगत बागुन सुम्बरुई की जयंती शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसजनों ने कहा कि स्व. सुम्बरुई कोल्हान प्रमंडल के वयोवृद्ध नेता रहे हैं। उन्होंने राजनीति का शुभारंभ छोटानागपुर और संथाल परगना को बिहार से अलग झारखंड बनाने संबंधी जन आंदोलन से प्रारंभ किया।

वर्ष 1967 से पहली बार बिहार विधानसभा का सदस्य निर्वाचित हुए। उसके बाद से लगातार वर्ष 2009 तक निर्वाचित सदस्य रहे। इस अवधि में पांच बार लोकसभा और चार बार बिहार व झारखंड विधानसभा के सदस्य रहे। राजनीति की इस लंबी अवधि में बिहार में वन मंत्री और कल्याण मंत्री रहे है। नवगठित झारखंड विधानसभा के उपाध्यक्ष व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी रहे।

सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि राजनीति में उनका लंबा कार्य अनुभव और संघर्षरत जीवन शैली से कांग्रेसजनों को दिशा-निर्देश एवं प्रोत्साहन मिलता रहा। विभिन्न उच्च संवैधानिक पद धारक रहने के बावजूद भी आम नागरिकों की तरह कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न लोगों से सर्वत्र उपलब्ध रहकर जनसंवाद करते थे। इसके चलते स्व. सुम्बरुई अभी भी लोगों के जनमानस में स्थान बनाये हुए है और बने रहेंगे।

मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव राज कुमार रजक, त्रिशानु राय, प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा, नगर अध्यक्ष अजय कुमार, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, कार्यकारिणी सदस्य राकेश सिंह, महीप कुदादा, राजेन्द्र कच्छप, अशोक सुंडी, चंद्र कुमार लोहार, सुरसेन टोपनो, नरेन्द्र हेम्ब्रम, संजय साव, सुशील दास, रवि नायक आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8