- अनगड़ा ब्लॉक के रेशम ग्राम में हुआ कार्यक्रम
रांची। सेल सीएसआर ने रांची के अनगड़ा ब्लॉक के रेशम ग्राम में वन महोत्सव सह क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित किया। दिन की शुरुआत लगातार नौ वर्षों से ग्रामवासियों द्वारा वन रक्षाबंधन उत्सव से हुई। ग्रामीणों ने वृक्षों को परिवार के सदस्य का दर्जा देते हुए उनपर रक्षाबंधन की गांठें बांधीं।
ज्ञात हो कि गत 37 वर्षों से गेतलसूद बांध के पास 175 एकड़ के जंगल की रक्षा के लिए रेशम-बनादाग वन रक्षा समिति ने एड़ी चोटी का जोर लगाकर एक अद्भुत मिसाल पेश की है| उनकी प्रतिबद्धता को मद्देनज़र रखते हुए सेल ने इन ग्रामीणों की हौसला अफजाई के लिए इन गांव में वन महोत्सव सह क्रीड़ा प्रतियोगिता बनाने का निर्णय लिया|

इस अवसर पर ब्लॉक अधिकारी, अंगारा ब्लॉक के निर्वाचित प्रतिनिधि, जेएसपीएलएस, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता, गैर सरकारी संगठन, सरकारी मध्य विद्यालय के लगभग 200 छात्र, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों के लिए आयुष चिकित्सकों द्वारा एक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किआ गया|
मौके पर अलग-अलग वर्ग के लड़के, लड़कियों, महिलाओं और पुरुषों के लिए 12 अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को ट्रैक सूट टॉप आदि आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वनों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए गांव के लोगों को आम, जामुन और कटहल के 400 पौधे वितरित किए गए। लगभग 200 बच्चों के लिए स्कूल बैग भी वितरित किये गये। लड़कों और लड़कियों की टीम को फुटबॉल गियर वितरित किए गए।
ब्लॉक की एक टीम ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को परिवार नियोजन अभियान के बारे में बताया। दोपहर का भोजन ग्रामीणों ने स्वयं पकाया। रंग बिरंगे परिधानों से सुसज्जित बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत की| सभी गतिविधियाँ सेल सी.एस.आर. द्वारा प्रायोजित थीं।
सेल टीम का प्रतिनिधित्व संचार प्रमुख उज्ज्वल भास्कर, डीजीएम डॉ. जीएम चौधरी, नोडल अधिकारी (सीएसआर) राहुल श्रीवास्तव, यूनियन से नवनीत बेदिया और पंकज ने किया।
रेशम बानादाग गांवों के मेजबान पंकज तिर्की, योजना अधिकारी, दीपा उरांव, अध्यक्ष (अंगदा पंचायत), शांति मुंडा (मुखिया), स्कूल के प्राचार्य प्रेमचंद महतो, हरे कृष्ण (स्कूल के पूर्व प्राचार्य), बानादाग संरक्षण समिति से महादेव और सुरेश उरांव, रेशम समिति से भगतू उरांव और आनंद कच्छप थे।
समिति के सदस्य किशुन, फूलचंद, बालचंद, कृष्णा, सांची, रवि, सुकरा, परमेश्वर महतो, संजय, सोहराय, महेंद्र, परना और श्रवण भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शंकर ने किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8