हुंकार महारैली 25 फरवरी को मोरहाबादी में, शामिल होंगे हजारों लोग

झारखंड
Spread the love

रांची। कुरमी / कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले 25 फरवरी को रांची के मोरहाबादी मैदान में हुंकार महारैली हो रही है। इसमें कांके प्रखंड के मनातू गांव में हजारों लोग शामिल होंगे। यह निर्णय मनातू के किसान भवन के पास हुई बैठक में लिया गया।

कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय संगठन सचिव अनूप कुमार महतो ने कहा कि 25 फरवरी को मोरहाबादी मैदान में होने वाली हुंकार महारैली में मनातू गांव से हज़ारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्‍होंने कहा कि कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार पिछले 25 वर्षों से कुरमी के अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

कांके के प्रखंड अध्यक्ष दीपक महतो ने कहा कि हमारी जाति शुरू से जनजाति की सूची में थी। बीच में भूलवश सूची से हमें बाहर कर दिया गया था, जिसे पुनः शामिल कराने के लिए कुविमो के अध्यक्ष शीतल ओहदार लगातार प्रयासरत हैं। इसलिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार दोनों को चेतावनी देने के लिए 25 फरवरी को हुंकार महारैली का आयोजन मोरहाबादी मैदान में किया गया है।

इस अवसर पर कुविमो के केंद्रीय सचिव रूपलाल महतो, बेनी महतो, रोशन महतो, रतनलाल महतो, कृष्णा महतो, निरंजन महतो, परनेश महतो, गोलू महतो संजय महतो, निखिल महतो, मोतीलाल महतो, बरजू महतो, बिट्टू महतो, फागु महतो, झबू लाल महतो, छोटन महतो सुजीत महतो, प्रकाश महतो, यशोदा देवी, अनीता देवी, शांति देवी, रिझन देवी एवं अनेक वरिष्ठ लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8