होली के दिन लगेगा साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें किन राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव

झारखंड
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर आ रही है, इस साल होली के दिन साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। होली 25 मार्च, 2024 सोमवार को है। वैसे तो ग्रहण एकमात्र  खगोलीय घटना है, लेकिन इसे धार्मिक मान्यताओं में शुभ नहीं माना जाता है।

ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। जहां पर पहले से ही केतु ग्रह विराजमान होंगे। इस दिन दोनों ग्रह की युति भी हो रही है। साल के पहले चंद्र ग्रहण का असर हर राशि पर देखने को मिलेगा। तो आइए जानें कि, चंद्र ग्रहण का असर किन राशियों के लिए शुभ होगा…

मिथुन राशि

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। घर में किसी विदेशी मेहमान का आगमन हो सकता है।

सिंह राशि

चंद्र ग्रहण का असर सिंह राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। छात्रों को पढ़ाई में सीनियर्स का पूरा सहयोग भी मिलेगा। लव लाइफ में प्यार के फूल खिलते हुए नजर आएंगे। माता की सेहत में पहले से सुधार होता हुआ नजर आएगा।

मकर राशि  

मकर राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण बहुत उत्तम रहने वाला है। उद्योग से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। भाई के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोग घर वालों के साथ कोई खुशखबरी शेयर कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कन्या राशि  

कन्या राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। किसी को उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। माता के साथ किसी दोस्त के घर जाने का प्लान बनाएंगे।

वृश्चिक राशि

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। लंबे समय से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेंगे। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।  

धनु राशि

चंद्र ग्रहण का असर धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। परिवार के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान, सरकारी काम को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। लवमेट रोमांस को बनाएं रखने के लिए डिनर डेट पर जाएंगे।