नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा कुछ ही दिनों में होनी है। इसके लिए विभिन्न राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई है। सभी आम जनता को रिझाने के लिए रणनीति बना रहे हैं।
चुनाव नजदीक आने के साथ ही इसे लेकर कई ओपिनियन पोल भी हो रहे हैं। नया सर्वे टाइम्स नाउ मैट्रिज़ ने किया है। इसमें I.N.D.I.A और NDA को मिलने वाली सीटों का खुलासा भी हुआ है।
जानकारी हो कि कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार सत्ता में वापसी का एलान किया था। उन्होंने संसद में कहा था कि लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा को 370 सीटें मिलेगी। एनडीए 400 सीट पार करेगी।
इस बीच I.N.D.I.A कमजोर होता जा रहा है। इसकी नींव रखने वाले नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो चुके हैं। ममता बनर्जी बंगाल और भगवत मान पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। इसमें आने वाले दिना में और टूट की आशंका जताई जा रही है।
बहरहाल, ओपिनियन पोल के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 360+ सीटों के साथ तीसरी बार सत्ता में वापस आएंगे। पहली बार, एनडीए 2024 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक 366 सीटें जीतेगा।
ओनिनियम पोल के मुताबिक लाख प्रयास के बाद भी I.N.D.I.A सिर्फ 104 सीटें जीतेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।