
रांची। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बूटी मोड़ के समीप बैठक 2 फरवरी को हुई। इसकी अध्यक्षता डॉ. बिरसा उरांव ने की।
बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा गया कि 5 फरवरी को राहुल गांधी के आगमन पर आदिवासी सांस्कृतिक वेशभूषा के साथ ढोल नगाड़े के साथ रिंग रोड नेवरी चौक पर जोरदार स्वागत किया जाना है। वहीं, धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित राहुल गांधी की सभा में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई।
बैठक में प्रदेश महासचिव सुरेश कुमार बैठा, मुखिया अनिल लिंडा, मनोज महतो, हेमंत ओहदार, नकुल गोप, नसीम अंसारी, बसंती कुजूर, जेना कच्छप, ललित उरांव, जीतेन्द्र तिर्की, जाकिर अंसारी सहित अन्य शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।