हजारीबाग। एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जोरदाग में बुधवार को बच्चों को 162 साइकिल दिए। इस मौके पर गांव के मुखिया महेश प्रसाद साव और केरेडारी प्रमुख श्रीमती सुनीता देवी मौजूद थे। साइकिल पकर बच्चों में उत्साह था। वह ख़ुशी से अपने घर साइकिल पर गए।
साइकिल वितरण का कार्य चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत किया था। परियोजना ने इसी महीने उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, चट्टी बरियातु में बच्चों को 80 साइकिल दिए थे। एनटीपीसी के अधिकारियों ने स्कूल के बच्चों के साथ बातचीत की। उन्हें पढ़ाई ध्यान से करने के लिए प्रेरित किया।
साइकिल वितरण अभियान की शुरुआत एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा 1 जनवरी, 2024 को की गयी थी। नए साल के मौके पर केरेडारी एवं चट्टी बरियातु परियोजना प्रमुख प्रभारी फैज़ तैय्यब और चट्टी बरियातु परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता की उपस्थिति में इस अभियान की शुरुआत की गई थी। दोनों अधिकारियों ने कुछ बच्चों को साइकिल दिए।
बुधवार को मौके पर अपर महाप्रबंधक पवन वसंतराव खांडवे, नीलमाधब स्वाईन और वरिष्ठ प्रबंधक बी नवीन कुमार और दिवाकर मिश्रा भी उपस्थित थे। स्कूल के प्रिंसिपल ने एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना को इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।