रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव को लेकर की भविष्‍यवाणी, जानें

राजनीति देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को लेकर भविष्‍यवाणी की थी। उन्‍होंने कहा था कि राजद के साथ गठबंधन के साथ रहने पर उन्‍हें लोकसभा में 5 सीट से अधिक नहीं मिलेगा। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव को लेकर भविष्‍यवाणी की है।

बताते चलें कि फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्‍ताह में लोकसभा चुनाव की घोषणा होने की उम्‍मीद है। अप्रैल में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाने की संभावना है।

लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टियां भी रणनीति बनाने में जुट गई है। इसे ध्‍यान में रखकर ही कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा पर निकले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई जगह रैली कर रहे हैं। ममता बनर्जी भी रणनीति बनाने में जुटी हुई है।

इस बीच प्रशांत किशोर ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्‍यवाणी की है। उन्‍होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को बड़ा बहुमत मिलेगा।

प्रशांत किशोर ने बिहार में एनडीए को भारी बढ़त मिलने की भी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि बिहार में लोगों का एक बड़ा वर्ग लालू यादव की राजद को वोट नहीं देना चाहता। राज्य में भाजपा को भारी बढ़त मिलेगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।