
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी की कट्टर आलोचक रहीं शेहला रशीद ने काशी और मथुरा पर मुस्लिम पक्ष को सलाह दी थी। अब ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर मुस्लिम स्कॉलर कारी अबरार जमाल ने सलाह दी है।
मुस्लिम विद्वान कारी अबरार जमाल ने कहा कि जो लोग ज्ञानवापी पर एएसआई रिपोर्ट को खारिज कर रहे हैं, वे टुकड़े-टुकड़े गैंग का हिस्सा हैं।
जमाल ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर सर्वेक्षण किया गया था। क्या इन लोगों को न्यायालय पर भी भरोसा नहीं है? क्या वे अलग न्यायालय और अलग देश चाहते हैं।
जमाल ने आगे कहा कि आरएसएस प्रमुख पहले ही कह चुके हैं कि हिंदुओं को हर मस्जिद में शिवलिंग नहीं मिलना चाहिए। अब एएसआई की रिपोर्ट के बाद मुसलमानों को भी बड़ा दिल दिखाना चाहिए। सुलह के लिए हिंदू पक्ष के साथ बैठना चाहिए।
जानकारी हो कि इसकी सर्वे रिपोर्ट की एक कॉपी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को भी दी गई है। बोर्ड ने सर्वे रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। बोर्ड ने कहा कि यह ‘कोई निर्णायक सबूत नहीं’ है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।