Gas Cylinder Rate : नए साल का तोहफा, घटी गैस सिलेंडर की कीमत, जानें झारखंड के दाम

झारखंड
Spread the love

रांची। पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने नए साल का तोहफा दिया है। गैस सिलेंडर की कीमत (Gas Cylinder Rate) घटा दी है। आम तौर पर महीने की पहली तारीख को इसकी कीमत में बदलाव होता है। नई कीमत 1 जनवरी, 2024 से लागू कर दी गई है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर में राहत

जानकारी के मुतबिक पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी की है। इसमें 39 रुपये की कमी की गई है। झारखंड की राजधानी रांची में 1 दिसंबर ’23 को यह कीमत 1957.00 रुपये थी। यह 1 जनवरी, 2024 को 1918.00 रुपये हो गई।

घरेलू सिलेंडर में बदलाव नहीं

फिलहाल 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमत यथावत है। इसकी कीमत में 200 रुपये की कमी केंद्र सरकार ने कर दी थी। इसके बाद कीमत 960.50 रुपये हो गई थी। जनवरी, 2024 में भी घरेलू गैस सिलेंडर के लिए यही कीमत चुकानी होगी।

10 केजी सिलेंडर की कीमत

पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की जनवरी, 2024 में कीमत 692.50 रुपये है। इसमें भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिसंबर में भी यही कीमत थी।

5 केजी वाले सिलेंडर के दाम

इसी तरह 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत दिसंबर, 2023 में 357 रुपये थी। इसकी कीमत भी नहीं बदली है। जनवरी, 2024 में भी ग्राहकों को इतने ही रुपये देने होंगे।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।