तमिलनाडु। अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होना है। मंदिर निर्माण की तैयारी जोर शोर से चल रही है। देश के कई राज्यों से मंदिर के लिए कई सामग्री भेजी जा रही है। इसी क्रम में तामिलनाडु से अयोध्या 42 घंटियां भेजी गई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राम मंदिर के लिए 1,200 किलोग्राम वजन की कुल 42 घंटियाँ तमिलनाडु से अयोध्या भेजी गईं। नामक्कल जिले में घंटियों का निर्माण किया जाता था। विशेष पूजा के बाद भेजा जाता था।
अंडाल मोल्डिंग वर्क्स के मालिक आर. राजेंद्रन ने कहा कि वे एक घंटा बनाने के लिए 1200 रुपये लेते हैं। हालांकि राम मंदिर के लिए उन्होंने लेबर चार्ज और अन्य सभी के लिए सिर्फ 600 रुपये लिए हैं।
घंटियों का वजन अलग-अलग होता है। पांच घंटियों में से प्रत्येक का वजन 120 किलोग्राम है। छह घंटियों का वजन 70 किलोग्राम है। एक घंटी का वजन 25 किलोग्राम है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।