
Horoscope Today : 12 दिसंबर, 2023
मेष
व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। घर और व्यवसाय संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। जीवनसाथी या मित्र का भरपूर सहयोग मिलेगा। बातचीत भी होंगी, जिससे मानसिक दबाव दूर होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष
कड़ी मेहनत व परिश्रम से बेहतर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले जानकार से सलाह अवश्य करें। नौकरी में तबादला या किसी प्रकार का मनमुटाव हो सकता है। सावधान रहें।
मिथुन
आपमें हिम्मत और साहस भरपूर रहेगा। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई भी तरीका अपनाकर सफलता हासिल करेंगे। किसी मनोहर जगह जाकर बदलते मौसम और प्रकृति का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगी।
कर्क
समय तरक्की दायक चल रहा है। लक्ष्य को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। मीडिया, कला, ऑनलाइन आदि से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता हासिल होगी। आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करना अति आवश्यक है।
सिंह
कुछ अनूठा या नया करने की धुन सवार रहेगी। रुपए-पैसे के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। उन्हें योग्यता व कार्य क्षमता का प्रदर्शन करने का भरपूर मौका मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या
बॉस व अधिकारियों के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। धन प्राप्ति के योग प्रबल बने हुए हैं। काम के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें। सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी मित्र की सलाह आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी।
तुला
काम में विस्तार की योजना को कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। परंतु शेयर, सट्टा जैसे रिस्की काम में निवेश करने से बचें। नौकरी में बॉस या अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
वृश्चिक
फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी, जो कि भविष्य संबंधी कार्यों के लिए फायदेमंद साबित रहेगी। परिवार और परिवारजनों की जरूरतों व इच्छाओं को प्राथमिकता देना उनके मन में आपके प्रति सम्मान उत्पन्न करेगा।
धनु
व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। अपनी प्रतिभा के दम पर कार्यस्थल पर एक नई पहचान बनाने में सक्षम रहेंगे। अधिकारी भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। घरेलू जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
मकर
कोई आश्चर्यचकित करने वाली घटना घटित हो सकती है। नए-नए संपर्क बनेंगे। घर में कीमती वस्तुओं की शॉपिंग भी होगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पूरे आत्मविश्वास से कामयाबी हासिल करेंगे।
कुंभ
तकनीकी कामों से जुड़े बिजनेस में बेहतरीन सफलता प्राप्त हो सकती है। ध्यान रखें कि कहीं पैसा अटक सकता है। धन संबंधी लेनदेन ना ही करें। नौकरी में कार्यभार की अधिकता रहेगी। ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है।
मीन
दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां सामने आएंगी, परंतु परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए सक्षम भी रहेंगे। चिंता से बाहर निकलने की कोशिश करें। आपके हाथों समाजसेवा संबंधी कोई कार्य हो सकता है। इससे आत्मिक खुशी होगी।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।