सम्मान समारोह में प्रतिभावान छात्रों को किया गया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। कुर्मी कुड़मी विकास मोर्चा के तत्वावधान में रांची के कांके प्रखंड के मनातू गांव में मैट्रिक, इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर पास करने वाले दर्जनों विद्यार्थीयों को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जैक अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो उपस्थित थे।

जैक अध्‍यक्ष ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा करने के साथ ही बच्चों की रिपोर्ट कार्ड का अवलोकन नियमित रूप से करना चाहिए, ताकि बच्चे की परफॉर्मेंस का पता लग सके। स्वयं को भूखा रखकर दूसरे को खाना खिलाना हमारी संस्कृति और संस्कार है।

कुर्मी कुड़मी विकास मोर्चा मनातू के ग्राम अध्यक्ष अनूप कुमार महतो ने कहा कि जब तक शिक्षा का स्तर अच्छा नहीं होगा, तब तक किसी समाज का स्तर सुधर नहीं सकता। प्रतिभावान छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए इस क्षेत्र के छात्र छात्राओं को कुरमी मोर्चा विगत 6 वर्षों से सम्मानित करने का काम कर रहा है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कुर्मी कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, सुषमा देवी, जिला अध्यक्ष सोनालाल महतो, प्रखंड अध्यक्ष दीपक महतो, प्रभात भूषण, ओमप्रकाश महतो, मनातू मुखिया पूनम देवी, प्रतिमा देवी, अनिल महतो, मनोज महतो, रोशन महतो, संदीप महतो, संजय महतो, प्रेम किशोर महतो, महावीर महतो, रामचंद्र महतो, कैलाश महतो, तुलसी महतो सहित कई अन्‍य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।