विवेक चौबे
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकट गांव में मुख्य सड़क के समीप एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद बड़ा खुलासा हुआ। उसपर सवार सभी लोग फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक पिकअप वैन (सीजी 12 एस 2574) गुरुवार की रात तड़के तीन बजे पलट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त पिकअप वैन पर तस्करी के लिए ले जाई जा रही 9 गायें लदी थीं। दुर्घटना के बाद चार गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो गायें गंभीर स्थिति में तड़प रही थीं। 4 गायों को सोन नदी के डिला में ग्रामीणों ने आजाद छोड़ दिया।
पशु लदे पिकअप वैन के दुर्घटना की सूचना स्थानीय चौकीदार द्वारा कांडी थाना को दी गई। सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह कांडी थाना के एसआई अशोक कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। तब तक पशु तस्कर पिकअप वैन को छोड़ फरार हो गए थे। पुलिस ने वैन को सड़क के किनारे खड़ा करा दिया है।
मौके पर राकेश पासवान, रोहित पासवान, मुकेश चौधरी, ललित पासवान, अक्षय पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। पिकअप वैन व चार गायों की जिम्मेवारी ग्रामीणों को दी गई है। कैसी व किस मकसद से गायें ले जाई जा रहीं थीं, यह स्पष्ट नहीं है। इस विषय में अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।