नई दिल्ली। प्रखंड चक्रवात में ‘मिचौंग’ बदल गया है। यह उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसका प्रभाव दक्षिण के कई राज्यों में देखने को मिलेगा। इसके लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
भारत मौसम विभाग के अनुसार प्रचंड चक्रवाती तूफान “मिचौंग’ दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर की ओर बढ़ा। यह 5 दिसंबर, 2023 को सुबह 8.30 बजे दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिममध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर, कवाली से लगभग 40 किमी उत्तरपूर्व, नेल्लोर से 80 किमी उत्तर-उत्तरपूर्व, 80 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम बापटला और मछलीपट्टनम से 140 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित था।
चक्रवात तट के करीब उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसका कुछ बादल क्षेत्र भूमि तक पहुंच गया है। इसके उत्तर की ओर लगभग समानांतर और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के करीब बढ़ने की संभावना है। अगले 4 घंटों के दौरान एक प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में बापटला के करीब दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार कर जाएगा। इस दौरान 90-100 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से हवा की गति 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है|
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।