Jharkhand Weather : रांची। दक्षिणी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र 1 दिसंबर की सुबह डिप्रेशन में बदल गया है। इसके 3 दिसंबर के आसपास चक्रवाती तूफान में बदलने की उम्मीद है। यह 4 दिसंबर की शाम के आसपास चेन्न्ई और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश और आसपास के उत्तरी तामिलनाडु तटों को चक्रवाती तूफान के रूप में पार कर सकता है। इसकी वजह से झारखंड के कई जिलों में 5 दिसंबर से बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 1 दिसंबर को दी है।
तापमान में बदलाव नहीं
राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

2 दिसंबर से ये स्थिति
केंद्र के मुताबिक 2 दिसंबर और 4 दिसंबर को सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा।
5 दिसंबर को यहां बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार 5 दिसंबर को राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा में देखने को मिलेगा।
6 दिसंबर को यहां वर्षा
केंद्र के मुताबिक 6 दिसंबर को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
7 दिसंबर को यहां बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार 7 दिसंबर को राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़े अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।