Jharkhand : शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू, जानें अपडेट

झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। झारखंड के सरकारी स्‍कूलों में कार्यरत प्रारंभिक शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति दी जानी है। इसके लिए औपबंधिक वरीयता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसपर शिक्षकों से आपत्ति की मांग की गई है। त्रुटि सुधार के संबंध में जारी प्रपत्र में आवेदन दिया जाना है। इसका आदेश रांची जिला शिक्षा अधीक्षक ने 18 नवंबर, 2023 को जारी कि‍या है।

आदेश में कहा है कि रांची जिले के प्रारंभिक विद्यालय के शिक्षकों को प्रोन्नति के लिए औपबंधिक वरीयता सूची संख्या 04 (ग्रेड-7, प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति के लिए) का प्रकाशन कार्यालय की वेबसाईट www.dseranchi.com और जिले की अधिकारिक बेबसाईट www.ranchi.nic.in पर की गई है। संबंधित शिक्षकों से प्रकाशित औपबंधिक सूची के संदर्भ में दावा/आपत्ति की मांग की जाती है।

सभी संबंधित शिक्षक एवं अन्य इसके संबंध में अपना / दावा/आपत्ति साक्ष्य सहित नियंत्री पदाधिकारी के माध्यम से 30 नवंबर, 2023 तक हार्ड कॉपी अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद किसी प्रकार का दावा / आपत्ति मान्य नहीं होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।