Horoscope

Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 9 नवंबर, 2023

मेष

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घरवालों के साथ मधुरता बनी रहेगी। उनका सहयोग कर प्रसन्नता होगी। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके हाथ आ सकते हैं, उन्हें निकलने नहीं दें। अपने खर्चों पर भी कुछ कंट्रोल करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष

कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। रूके हुए काम किसी रिशतेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे खुशी महसूस होगी। कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।

मिथुन

किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करेंगे। परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

कर्क

किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से खुश रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

सिंह

कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से धन लाभ हो सकता है। पहले किए गये कामों से लाभ होगा। संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिन आपके फेवर में होने के कारण खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। वह पढ़ा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।

कन्या

काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें। अगर पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो धैर्य बनाये रखना चाहिए। मेहनत रंग लायेगी।

तुला

दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। भाई-बहन से गिफ्ट भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी काम की तारीफ कर सकते हैं। अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं।

वृश्चिक

दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। कुछ लोग काम सीखने की चाह रखेंगे। सभी काम में सफलता मिलेगी। आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की सफलता से खुश रहेंगे। समस्याओं का निवारण होगा।

धनु

नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में खुद भी उलझ सकते हैं। थकावट महसूस हो सकती है। इसका असर दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। समस्याएं सुलझ जायेगी। दिन बेहतर रहेगा।

मकर

दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे। सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें। गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी। दूसरों की बातों में दखल देने से बचना चाहिए। किस्मत का सहयोग मिलेगा।

कुंभ

दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मीन

आर्थिक रूप से प्रगति तय है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर खुशी होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा। सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने के लिये कदम बढ़ायेंगे, तो सफलता मिलेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)