नेशनल आईस स्टॉक चैंपियनशिप में झारखंड की टीम जीती कांस्‍य पदक

खेल झारखंड
Spread the love

रांची। 7th नेशनल आईस स्टॉक चैंपियनशिप 29 से 31 जनवरी, 2021 तक जम्‍मू कश्‍मीर के गुलमर्ग में हुआ। इसमें झारखंड टीम 2 कांस्य पदक जीती। रांची आने पर टीम का स्‍वागत किया गया।

ब्‍यॉज टीम में लक्ष्मी कश्यप, आकाश उरांव और सवीन उरांव थे। इसी तरह गर्ल्‍स टीम में प्रियंका सोई, मनीषा कुमारी, मान्या सिंह चौहान और वेदिका सिंह शामिल थीं। कोच विवेक कुमार थे। टीम ऑफिशियल में मिथलेश कुमार सिंह और सुनैना सिंह थे।

झारखंड आईस स्टॉक संघ के महासचिव गुलाम अब्दुल कादिर, विश्‍वाजीत कर्मकार, कलीम खान, वाशिम खान, वाशी जफर सहित संघ के पदधारी ने टीम को जीत की बधाई दी।