Severe Cyclonic Tej : नई दिल्ली। भीषण चक्रवाती तूफान ‘तेज’ आ रहा है। इसका प्रभाव कल यानी 23 अक्टूबर से देखने लगेगा। कई राज्यों में दो दिन 55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की आशंका है। तूफान को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कल रात को एक डिप्रेशन पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ है। यह धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। आज यानी 22 अक्टूबर की सुबह 8.30 बजे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित था। यह लगभग पारादीप से 550 किलोमीटर और दीघा से लगभग 700 किलोमीटर की दूरी पर है।
मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार डिप्रेशन धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में अगले 12 घंटे की ओर बढ़ेगा। इसके बाद इसकी दिशा में परिवर्तन होगा। फिर यह उत्तर-पूर्व-उत्तर की ओर बढ़ते हुए अगले 3 दिनों में उत्तरी बंगाल की खाड़ी में पहुंचेगा। इसके प्रभाव से 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है।
यह बंगलादेश और उससे सटे हुए पश्चिम बंगाल तट की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तरी इलाके में उत्तरी क्षेत्र में बादल अधिक विकसित हुआ है। यह बादल बंगाल, ओडिशा, बंगलादेश को छू रहा है। इसके प्रभाव से 23 से 25 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है। तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल और बंगलादेश में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है।
इसे लेकर चेतावनी जारी किया गया है। मछुआरों को समुंद्र में नहीं होने की सलाह दी गई है। पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में मौजूद मछुआरे तुरंत वापस आ जाएं। यह स्थिति 26 अक्टूबर तक रहने की आशंका है। तटीय इलाकों में 24 और 25 अक्टूबर को 45 से 55 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।